Vijay Hazare Trophy: अंकित-अशोक ने खेली धांसू पारी, गेंद से चमके सुमित कुमार; राजस्थान को फाइनल में हराकर Haryana पहली बार बना चैंपियन
राजस्थान को हराकर हरियाणा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के खिताब पर कब्जा जमाया है। खिताबी मुकाबले में हरियाणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 30 रन से बाजी मारी। सुमित कुमार और हर्षल पटेल ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं बल्लेबाजी में अभिजीत और अशोक ने अर्धशतकीय पारी खेली। हरियाणा ने टूर्नामेंट में खेले सभी 10 मैचों में जीत दर्ज की। हरियाणा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने राजस्थान को 30 रन से हराते हुए पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में हरियाणा ने खेले सभी 10 मैचों में जीत दर्ज की। फाइनल में हरियाणा से मिले 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की पूरी टीम 257 रन बनाकर सिमट गई। अभिजीत की शतकीय पारी गई बेकार 288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। राम मोहन चौहान महज एक रन बनाकर चलते बने, तो महिपाल लोमरोर को सुमित ने 2 रन के स्कोर पर चलता किया। कप्तान दीपक हुड्डा अपना खाता तक नहीं खोल सके सुमित का दूसरा शिकार बने। करन लांबा 20 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद अभिजीत तोम...